जन संवाद में ग्रामीणों ने उठाईं समस्याएं, जिपंअ ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश पेयजल, आवास, रास्ते, जलभराव और पेंशन से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठीं

खटीमा। ग्राम जमौर पिंडरिया में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौपाल में ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने रखीं।

ग्रामीणों ने पेयजल, आवास, रास्तों, जलभराव, वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन समेत कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान ग्रामीणों ने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भी सौंपे।

जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केवल कागजी खानापूर्ति के बजाय सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ धरातल पर दिखाई देना चाहिए। कार्यों में शिथिलता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम में ग्रामीणों को उत्तराखंड सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की जानकारी भी दी गई। वहीं कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता बनाए रखने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर क्रय-विक्रय समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य, प्रमोद कुमार, सतीश मौर्य समेत अन्य ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

संवाददाता.उत्तम कुमार
न्यूज लाइव पूर्वांचल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *