नगर पालिका परिसर में दिखा उत्साह और आत्मीयता का माहौल, अध्यक्ष ने नगर विकास एवं जनसेवा में सभी के योगदान को बताया महत्वपूर्ण
खटीमा। दीपावली के पावन पर्व पर नगर पालिका परिषद खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सभासदों को उपहार भेंट कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नगर पालिका परिसर में उत्साह, उमंग और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने सभी के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नगर के विकास और जनसेवा के कार्यों में नगर पालिका परिवार के प्रत्येक सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सभासदों से आपसी समन्वय, सहयोग और समर्पण की भावना के साथ कार्य करते रहने की अपील की।
उन्होंने कहा कि नगर के विकास को गति देने और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी का सामूहिक प्रयास आवश्यक है।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी श्रीमती प्रियंका, रामपाल, दीपेश जोशी, अवधेश, डब्बू, विजय गौरव, राजा, अमरदीप, खुब्बुद्दीन, नीरज, संजय, नरेंद्र, संतोष, सुरेंद्र सहित समस्त सभासदगण एवं नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।