खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा के राजीव नगर पहुंचकर दिवंगत महेंद्र सिंह खोलिया के आवास पर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह खोलिया बीते दिनों सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी।
मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
न्यूज़ लाइव पूर्वांचल | हर पल सच के साथ