मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार, 16 सितंबर 2026 को अमाऊ स्थित जायका रेस्टोरेंट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें वीर परिवारों के सदस्यों, कैप्टनों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर उपस्थित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर से जुड़ी समाजसेविका एवं पैरालीगल वॉलंटियर गीता शर्मा तथा बिमला मुडेला ने भी सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने मिलकर मुख्यमंत्री के जन्मदिन को उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे, सामाजिक एकजुटता और सेवा भावना को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं।कार्यक्रम में वीर परिवारों के सदस्यों और कैप्टनों की मौजूदगी से माहौल उत्साहपूर्ण रहा। सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन की खुशी साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *