खटीमा। कोतवाली खटीमा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर आपस में लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना क्षेत्र में अराजकता फैलाने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 सितंबर 2026 को खटीमा-पीलीभीत मोटर मार्ग पर हल्दी पुल के पास चार लोग बीच सड़क पर अपनी-अपनी मोटरसाइकिलें खड़ी कर आपस में विवाद कर रहे थे।बताया गया कि विवाद रुपये के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ था। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से लड़ाई-झगड़ा करने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के अनुसार चारों लोग उत्तेजित होकर एक-दूसरे से भिड़ने पर आमादा रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने चारों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में प्रथम पक्ष के मो. इब्राहिम पुत्र अब्दुल सलाम, उम्र 27 वर्ष तथा शमशुल हसन पुत्र अब्दुल जहीर, उम्र 32 वर्ष शामिल हैं। द्वितीय पक्ष के कय्यूम पुत्र अमजद अली, उम्र 25 वर्ष तथा नाजिम पुत्र शमशेर बक्स, उम्र 32 वर्ष को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी ग्राम कंचनपुरी, थाना खटीमा, जनपद ऊधम सिंह नगर के निवासी बताए गए हैं।पुलिस ने विवाद में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिलों को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है। चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।गिरफ्तारी टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक किशोर पंत, चौकी प्रभारी सत्रहमील मझौला कोतवाली खटीमा, कांस्टेबल उमेश जोशी, कांस्टेबल जगदीश नगरकोटी तथा महिला होमगार्ड मुस्कान शामिल रहीं।