खटीमा, ऊधम सिंह नगर। राणा प्रताप इंटर कॉलेज खटीमा की प्रबंध समिति ने वरुण अग्रवाल को आम सहमति से कॉलेज का अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर प्रबंध समिति के सदस्यों सहित क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।
वरुण अग्रवाल के सामने विद्यालय की गौरवशाली परंपरा और विरासत को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। राणा प्रताप इंटर कॉलेज की स्थापना एवं विकास में स्वर्गीय घनश्याम दास अग्रवाल, स्वर्गीय मोहनलाल अग्रवाल, गीता राम बंसल और दानसिंह रावत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
नवनियुक्त अध्यक्ष वरुण अग्रवाल ने कहा कि राणा प्रताप इंटर कॉलेज समाज में व्याप्त विविधता का सम्मान करते हुए वंचित वर्ग के बच्चों के हितों को प्राथमिकता देगा। शिक्षा, ज्ञान और तकनीकी अध्ययन के क्षेत्र में विद्यालय को निरंतर प्रगति की ओर ले जाने के साथ ही उत्तराखंड सरकार की नवीन शिक्षा नीति के अनुरूप उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य नई पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर प्रबंधक तारा दत्त कांडपाल, उप प्रबंधक संतोष अग्रवाल, उपाध्यक्ष राज कपूर और कोषाध्यक्ष विशाल गोयल ने अध्यक्ष वरुण अग्रवाल को शुभकामनाएं दीं।
वहीं दानसिंह रावत, दिनेश अग्रवाल, रंजन अग्रवाल, सुनील रैदानी, पवन अग्रवाल, हरीश जोशी, जगदीश पांडे, रामबचन सहित अनेक लोगों ने भी बधाई देते हुए राणा प्रताप इंटर कॉलेज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
न्यूज लाइव पूर्वांचल | खटीमा रिपोर्टर.उत्तम कुमार