छात्रसंघ चुनाव में धीरज सिंह कन्नवाल अध्यक्ष निर्वाचित

खटीमा। हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में छात्रसंघ निर्वाचन सत्र 2026-27 के परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए गए। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी परिणाम सूची के अनुसार अध्यक्ष पद पर धीरज सिंह कन्नवाल ने 1046 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

 

उपाध्यक्ष पद पर मोहित कुमार 830 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। छात्राओं के लिए आरक्षित उपाध्यक्ष पद पर शिखा राना ने 834 मत हासिल कर जीत दर्ज की। सचिव पद पर राजीव जोशी 947 मतों के साथ निर्वाचित हुए।

 

वहीं संयुक्त सचिव पद पर किशोर राना ने 808 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर कृतिका पोखरिया 951 मतों के साथ निर्वाचित हुईं। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर संचित सिंह ने 1079 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

 

परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को छात्र-छात्राओं और समर्थकों ने बधाई दी। महाविद्यालय परिसर में चुनाव परिणाम को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल रहा।

 

न्यूज लाइव पूर्वांचल / खटीमा / संवाददाता.उत्तम कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *