रामकुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में कल से शुरू होगा प्रांतीय संस्कृति महोत्सव

खटीमा। रामकुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, खटीमा में 2 अक्टूबर से प्रांतीय संस्कृति महोत्सव का शुभारंभ होगा। महोत्सव को लेकर विद्यालय परिवार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोजन में प्रदेश के 13 जिलों से करीब 500 प्रतिभागी, प्रधानाचार्य एवं संरक्षक शामिल होंगे।

 

कार्यक्रम संयोजक एवं विद्यालय प्रबंधक डॉ. आनंद मोहन रतूड़ी ने बताया कि कार्यक्रम में संगठन मंत्री सुनील जी और प्रदेश निरीक्षक डॉ. विजयपाल जी का प्रवास एवं मार्गदर्शन भी रहेगा।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. भगत सिंह बोरा ने बताया कि महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं, लोककला, साहित्य, संगीत और जीवन-मूल्यों से परिचित कराना है।

 

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों में संस्कार, संस्कृति, अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रबोध का विकास भी आवश्यक है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ भारतीय संस्कृति की विविधता को समझने का अवसर प्रदान करते हैं।

 

प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *