अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भट्टी नष्ट कर 2065 लीटर लहन किया नष्ट

नानकमत्ता। अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ आबकारी विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत नानकमत्ता क्षेत्र में कार्रवाई की। गुरुवार को आबकारी टीम खटीमा ने इस्लाम नगर गांव में दबिश देकर नाले के किनारे संचालित एक अवैध शराब की भट्टी को नष्ट कर दिया।

 

कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 2000 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। वहीं आसपास के क्षेत्र में तलाशी के दौरान 45 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। मामले में संबंधित अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

इसके अलावा एक अन्य कार्रवाई में रघुलिया निवासी कुलवंत कौर को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया।

 

कार्रवाई का नेतृत्व सहायक आबकारी आयुक्त प्रतिमन सिंह कन्याल और आबकारी निरीक्षक बृजेश जोशी ने किया। अभियान में खटीमा आबकारी विभाग का समस्त स्टाफ शामिल रहा। आबकारी विभाग ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *