अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, जीवन के अनुभव किए साझा

खटीमा। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को नगर पालिका परिषद सभागार में सीनियर सिटिजन सोसायटी की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी अध्यक्ष आईडी कोटिया ने की, जबकि संचालन महामंत्री नरेश चंद्र तिवारी ने किया।

 

समारोह में वरिष्ठ सदस्य दीवान सिंह बोरा, नन्द लाल वर्मा और ईश्वरी दत्त जोशी को फूल-माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन के अनुभव और महत्वपूर्ण जानकारियां उपस्थित लोगों के साथ साझा कीं।

 

इस अवसर पर अध्यक्ष आईडी कोटिया ने परिवारों में बढ़ते आपसी विवादों और वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पारिवारिक विवादों का समाधान आपसी बातचीत, समझ, सम्मान और संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी द्वारा माता-पिता को अकेला छोड़ना या परिवार से अलग करना चिंताजनक स्थिति है।

 

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उपाध्याय, संरक्षक भजन लाल गंगवार, महिला उपाध्यक्ष कृष्णा नेगी, बीडी वैश्य, चिरंजीवी जोशी, संतोष कुमार अवस्थी, दीवानी चंद, ओमप्रकाश राणा, दीवान सिंह राणा सहित सोसायटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

न्यूज लाइव पूर्वांचल | खटीमा । संवाददाता.उत्तम कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *