खटीमा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कोतवाली खटीमा में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातः 9:30 बजे दोनों महापुरुषों के चित्रों का अनावरण कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के तहत कोतवाली के समस्त कार्मिकों को निर्धारित शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, कर्तृत्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए सत्य, अहिंसा, सर्वोदय और अंत्योदय जैसे मूल्यों की चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों को अपने आचरण में अपनाकर समाज में शांति, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत किया जा सकता है।