वन्य प्राणी सप्ताह: गज-मानव संघर्ष और सर्प सुरक्षा पर हुई गोष्ठी

खटीमा। वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत किलपुरा रेंज परिसर में “गज-मानव संघर्ष समाधान एवं सर्प सुरक्षा” विषय पर विशेष संवाद गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन अभिलाषा समिति के निदेशक किशोर पंत एवं उनकी टीम ने किया।

गोष्ठी का उद्देश्य वन विभाग और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ ही लोगों को वन्यजीव एवं जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के उपायों और मानव एवं वन्यजीवों के सह-अस्तित्व पर चर्चा की गई। साथ ही सर्पदंश से बचाव तथा हाथियों के साथ आमना-सामना होने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।

इस दौरान जूनियर हाईस्कूल खेतलसंडा मुस्तजार और नव चेतना विद्यालय श्रीपुर बिछवा के छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रोहन चंद, विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट:उत्तम कुमार। न्यूज़ लाइव पूर्वांचल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *