हरेंद्र प्रसाद उत्तराखंडी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, उत्तराखंड की खुशहाली की कामना

खटीमा। उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद उत्तराखंडी ने धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

 

हरेंद्र प्रसाद उत्तराखंडी ने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व हमारी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह त्योहार सभी के जीवन में नई उम्मीद, सकारात्मकता और खुशियां लेकर आए।

 

उन्होंने उत्तराखंड की निरंतर उन्नति, किसानों की समृद्धि, खुशहाल समाज और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उम्मीद जताई कि दीपावली का प्रकाश हर घर में खुशियां लाएगा और प्रदेश विकास एवं प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ेगा।

 

हरेंद्र प्रसाद उत्तराखंडी

जिला अध्यक्ष, उत्तराखंड क्रांति दल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *