खटीमा के वार्ड-6 में चार सड़कों को मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने समस्याओं का लिया संज्ञान, वार्डवासियों ने जताया आभार।

खटीमा। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-6 अमाऊं में चार सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। सड़क एवं नाली निर्माण से जुड़ी समस्याओं को लेकर वार्डवासियों ने पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी से मुलाकात की। पालिकाध्यक्ष ने समस्याओं का संज्ञान लेते हुए चार सड़कों के निर्माण की अनुमति प्रदान की। नगर पालिका की ओर से आने वाले कुछ दिनों में निर्माण कार्य शुरू किए जाने की बात कही गई है। स्वीकृत सड़कों में सूरज यादव के घर से विजय शंकर अवस्थी के घर तक, राजेंद्र महर के घर से शोभित सक्सेना के घर तक, हेमंत भट्ट के घर से जीवन सिंह के घर तक तथा राम यादव के घर से भुवन सिंह के घर तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिलने पर वार्डवासियों ने खुशी जताते हुए पालिकाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि नगर क्षेत्र में सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध समाधान करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस दौरान नीतू जिमीवाल, गीता देवी, संपत्ति देवी, भावना भट्ट, नेहा बोरा, गीता कन्याल, रोहित बोरा, दान सिंह कटायत, देव सिंह बोरा, चंद्रा देवी, गोपाल सिंह, बसंती नेगी, राजेंद्र सिंह, लक्ष्मी देवी, रूपा बोरा, मधु कांडपाल, रीना यादव, दीपा बोरा, राजेंद्र सिंह महर, मिलन सिंह, शोभित सक्सेना, विजय शंकर अवस्थी, हेमा धामी, भूपेंद्र सिंह धामी, कविता जीना और शिवानी सुमन सहित अनेक वार्डवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *