खटीमा। अध्यक्ष जिला पंचायत ऊधम सिंह नगर अजय मौर्य ने धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अजय मौर्य ने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दीपावली हमारी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व सभी के जीवन में नई उम्मीद, सकारात्मकता और खुशियां लेकर आए।
उन्होंने उत्तराखंड की निरंतर उन्नति, किसानों की समृद्धि, समाज की खुशहाली और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि दीपावली का प्रकाश हर घर में सुख-समृद्धि लाएगा और प्रदेश विकास एवं प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ेगा।
न्यूज लाइव पूर्वांचल। अजय मौर्य ने पर्वों के इस शुभ अवसर पर सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहने की कामना की।
अजय मौर्य
अध्यक्ष जिला पंचायत , ऊधम सिंह नगर