14.97 करोड़ से होगा खटीमा की मुख्य सड़क का चौड़ीकरण, मुख्य चौक से थारू विकास भवन तक 2.5 किलोमीटर सड़क का होगा विस्तार, मुख्यमंत्री धामी ने किया भूमि पूजन।

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण परियोजना का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। परियोजना के तहत मुख्य चौक से सितारगंज रोड होते हुए थारू विकास भवन तक करीब ढाई किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण की इस परियोजना को नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सड़क चौड़ी होने से जहां आवागमन सुगम होगा, वहीं प्रमुख मार्ग पर लगने वाले जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है। इसका सीधा लाभ स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों को मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खटीमा के समग्र विकास के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। विकास की यह गति आगे भी जारी रहेगी। इससे पूर्व खटीमा पहुंचने पर नगर पालिका अध्यक्ष, सभासदों और स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। सड़क चौड़ीकरण परियोजना के भूमि पूजन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *