न्यूरिया हुसैनपुर बैंक ऑफ बड़ौदा में एसआई राम अवतार ने की सघन चेकिंग।

पीलीभीत/न्यूरिया। जनपद पीलीभीत में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में न्यूरिया हुसैनपुर क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा में न्यूरिया हुसैनपुर थाने के सब-इंस्पेक्टर (एसआई) राम अवतार द्वारा एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

बैंक में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे एसआई राम अवतार ने सुरक्षा मानकों की गहनता से जांच की। इस दौरान उन्होंने बैंक परिसर में मौजूद संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की और उनके आने का कारण जाना।चेकिंग अभियान के तहत एसआई राम अवतार द्वारा बैंक के सुरक्षा गार्ड्स के असलहों और उनसे संबंधित सारे जरूरी कागजात चेक किए गए। इसके साथ ही बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों, सायरन और अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यप्रणाली को भी परखा गया, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके।”वहीं उन्होंने कहा कि बैंकों और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण और चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

इस दौरान बैंक स्टाफ और स्थानीय ग्राहकों ने भी पुलिस की इस सतर्कता की सराहना की और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *