ऑक्सीजन पार्क में सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन का वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

खटीमा | 16 जुलाई 2026।
वन विभाग के ऑक्सीजन पार्क में सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन, उत्तराखंड द्वारा वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया।

उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण देने का संकल्प है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन की ट्रस्टी श्रीमती गीता पुष्कर धामी समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही हैं।

अजय मौर्य ने युवाओं, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और अन्य विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी नियमित देखभाल भी करें।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने “एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ आने वाली पीढ़ियों के नाम और एक पेड़ अपनी देवभूमि उत्तराखंड के नाम” का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्य मंत्री मोहनी पोखरिया, गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह, गोपाल सिंह बोरा, सतीश भट्ट सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *