पीलीभीत/पूरनपुर/ पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों और वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पूरनपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान इलाके के एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार,शुक्रवार को थाना पूरनपुर पुलिस टीम रात्रि गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शेरपुर रोड नहर पुलिया के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। जामा तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान अफजाल पुत्र पुत्तन के रूप में हुई है, जो कि मोहल्ला साहूकारा लाइनपार (वार्ड नंबर 16), कस्बा व थाना पूरनपुर का निवासी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह थाने का हिस्ट्रीशीटर (एचएस 67 बी) है।पकड़ा गया आरोपी अफजाल एक शातिर किस्म का अपराधी है। पुलिस द्वारा साझा किए गए रिकॉर्ड के मुताबिक, उस पर गोवध निवारण अधिनियम (सीएस एक्ट), पशु क्रूरता अधिनियम, जानलेवा हमला (धारा 307), गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में 12 से अधिक आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। ताजा मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ मु०अ०सं० 316/2026 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम, प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक अरुण कुमार, हेड कांस्टेबल सुबोध कुमार सहित कांस्टेबल विवेक कसाना उपस्थित रहे।