हरेला महोत्सव पर पशु कल्याण बोर्ड की हरित पहल, गौशालाओं के सुदृढ़ीकरण पर हुआ मंथन

????खटीमा | न्यूज लाइव पूर्वांचल । हरेला महोत्सव के अवसर पर उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड ने पर्यावरण संरक्षण और गौशालाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। बोर्ड के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह नामधारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य की गौशालाओं के बेहतर संचालन, पशु संरक्षण, अनुदान एवं वित्तीय सहायता सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में गौशालाओं की व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने, पशुओं के समुचित संरक्षण तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर मंथन हुआ। अधिकारियों ने गौशालाओं के संचालन को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए।

बैठक के बाद हरेला महोत्सव के तहत उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड एवं निदेशालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण, हरित उत्तराखंड और जैव विविधता संवर्धन का संदेश दिया गया।

उपाध्यक्ष रणजीत सिंह नामधारी ने कहा कि हरेला महोत्सव केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उमेश अग्रवाल, संयुक्त निदेशक डॉ. ए.एल. बिष्ट, उपनिदेशक डॉ. के.के. मिश्रा, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार नौटियाल सहित उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *