विधायक बाबूराम पासवान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का भव्य स्वागत

पीलीभीत/पूरनपुर/ भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी के जनपद पीलीभीत के पुरनपुर प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। रविवार को उनके पुरनपुर आगमन के दौरान जनपद की सीमाओं पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया।पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक बाबूराम पासवान अपने पूरे भाजपा जत्थे,पदाधिकारियों और सैकड़ों समर्थकों के साथ पीलीभीत व खुटार बॉर्डर पर स्थित कजरी निरंजनपुर पहुंचे। जैसे ही क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का काफिला बॉर्डर पर पहुंचा, पूरा क्षेत्र “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।विधायक बाबूराम पासवान ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को फूल-मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन पर फूलों की भारी वर्षा की। इस दौरान पूरनपुर विधायक ने कहा कि आदरणीय पूरन लाल लोधी के नेतृत्व में ब्रज क्षेत्र में संगठन को एक नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कजरी निरंजनपुर में हुए इस जोरदार स्वागत के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष का काफिला गढ़बाखेड़ा, मोहनपुर जत्ती होते हुए पूरनपुर नगरपालिका परिषद की ओर बढ़ा। हर चौराहे और मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उनके स्वागत के लिए पलकें बिछाए खड़ा नजर आ रहा है।इस मौके पर भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी और भारी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *