मुंडेली। हेल्पलाइन पब्लिक स्कूल, मुंडेली में 15 अगस्त को देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अनिमेष अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों एवं मनमोहक देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में देशभक्ति का जोश भर दिया और कार्यक्रम में खूब तालियां बटोरीं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन सिंह ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई। समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में शिक्षक जगदीश जोशी, धार्मिक जोशी, लक्ष्मी भट्ट, हेमा जोशी, भागीरथी बोहरा, अंशुल शुक्ला, उमेश जोशी, पूजा देव, निधि, सुमन शर्मा, चांदनी कांडपाल, सोनम चंद, ममता तिवारी, सायमा खान, शमा खान, ज्योति भट्ट, हेमा बिष्ट, राजकुमार मौर्य एवं अलका सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
छात्र-छात्राओं में भावना धामी, निशा जोशी, नकुल बोहरा, डॉली, निधि, अंशिका, भावना मथेला, अपर्णा एवं सृष्टि मौर्य सहित अन्य विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
जय हिंद! वंदे मातरम्!
न्यूज़ लाइव पूर्वांचल संवाददाता.उत्तम कुमार