स्कूल विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में मारपीट और पथराव; मुकदमा दर्ज

पीलीभीत। माधोटांडा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया संतोष में स्कूली छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, माधोटांडा निवासी दीपक बाथम उर्फ कैलाश चंद के भाई समीर का 20 अगस्त को सीएनजे स्कूल में पढ़ने वाले अमित से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि दोनों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हुई।

बताया गया कि घटना की जानकारी लेने और समीर को समझाने के लिए पीड़ित पक्ष पिपरिया संतोष पहुंचा। आरोप है कि वहां समीर, उसके भाई सहबाज, पिता इकरार शाह समेत अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विरोध करने पर पथराव किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़ित किसी तरह मौके से निकल सके।

तहरीर के आधार पर माधोटांडा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार गौतम को सौंपी गई है।

माधोटांडा थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *