पीलीभीत।पूरनपुर। भारत विकास परिषद की गोमती शाखा पूरनपुर के तत्वावधान में सोमवार को ‘भारत को जानो’ अखिल भारतीय सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन तहसील क्षेत्र के 16 विद्यालयों में एक साथ किया गया। परीक्षा में करीब 6000 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।शाखा अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, सचिव अनिल शुक्ला एवं महिला सहभागिता प्रमुख संगीता सिंघल के नेतृत्व में परिषद सदस्यों ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट वितरित कर परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के सहयोग से परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई।परीक्षा से पूर्व विद्यार्थियों को ‘भारत को जानो’ विषय से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध कराई गई थीं, जिससे छात्रों ने बेहतर तैयारी की। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत के इतिहास, संस्कृति, सभ्यता, महापुरुषों, भूगोल एवं सामान्य ज्ञान से परिचित कराना और उनमें राष्ट्र के प्रति ज्ञान एवं गौरव की भावना विकसित करना रहा।इस आयोजन में ओम चंद्र भारद्वाज, विवेक तिवारी, सलिल आजाद, राकेश कुमार, अभिजीत, डॉ. प्रशांत गुप्ता, डॉ. यूआर मीत, योगराज सिंह, यशपाल, अरुण पाण्डेय, कुमार अभिषेक, अंकित कुमार, अर्पित कुमार, नमन सक्सेना, हरमन प्रीत सिंह सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यों का सहयोग रहा।सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द बर्डेट पब्लिक स्कूल शेरपुर कला, विद्या निकेतन माधोटांडा, जेसीज रिवर्डेल स्कूल, मोहन सरस्वती शिशु मंदिर, आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर, पंचम दास इंटर कॉलेज, गुरु नानक इंटर कॉलेज, आर्य पाठशाला इंटर कॉलेज, भसीन इंटरनेशनल स्कूल, माई विंग्स इंटरनेशनल स्कूल घुंघचाई, स्वामी एजुकेशनल स्कूल, ईशर एकेडमी सकरिया, सनातन धर्म इंटर कॉलेज और लकी चिल्ड्रन स्कूल के करीब 6000 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।आयोजकों के अनुसार ओएमआर शीट की जांच का कार्य पूरा होने के बाद शीघ्र ही परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। शाखा स्तर पर चयनित विद्यार्थी प्रांत स्तर की परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद क्षेत्र और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने आयोजन में सहयोग करने वाले विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, परिषद सदस्यों एवं सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।