खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, जनता से किया सीधा संवाद,जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश

खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, जनता से किया सीधा संवाद,जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत शनिवार को खटीमा पहुंचे, जहां उन्होंने हेलीपैड और लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आम जनता और जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी नागरिक को अपने कार्यों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सभी शिकायतों का पारदर्शी, संवेदनशील और निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान किया जाए। जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों की विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी मांगों पर भी चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनकल्याण से जुड़े प्रत्येक मामले में तत्परता के साथ कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मेयर विकास शर्मा, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, किशन सिंह किन्ना, मोहिनी पोखरिया, गम्भीर सिंह धामी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, अमित पांडे, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे एवं भवानी भंडारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।प्रशासनिक अधिकारियों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, वीसी जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *