पीलीभीत। अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अमरिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 03 सितंबर 2026 को थाना अमरिया पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम धुंधरी से पहले भट्ठे की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में एक युवक को पकड़ा। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. आसिफ पुत्र मो. कामिल, निवासी ग्राम बांकेखेड़ा, थाना अमरिया, जनपद पीलीभीत, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है।अवैध हथियार बरामद होने के बाद थाना अमरिया में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 216/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध की रोकथाम और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।