उत्तरांचल पंजाबी महासभा की बैठक में समाज की एकजुटता और संस्कृति संरक्षण पर जोर

खटीमा। होटल रॉयल पैलेस में उत्तरांचल पंजाबी महासभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज बांगा ने की, जबकि संचालन प्रदेश सचिव मनोज वाधवा ने किया। बैठक में पंजाबी समाज की संस्कृति एवं रीति-रिवाजों के संरक्षण, सामाजिक बुराइयों को दूर करने और समाज को एकजुट करने को लेकर चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश डाबर ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति और रीति-रिवाजों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि अपनी पहचान को बनाए रखने के लिए समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़कर रहना होगा।

कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हरीश जलहोतरा एवं जिला अध्यक्ष पंकज बांगा ने कहा कि ऊधम सिंह नगर जिले में पंजाबी समाज को एकजुट करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाबी महासभा सामाजिक एकता के साथ-साथ देश और प्रदेश के विकास में भी अपना योगदान देता रहेगा।

बैठक में दर्जा राज्यमंत्री रंजीत सिंह नामधारी, मझोला सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष जसविंदर बाजवा, राजेश छाबड़ा, जितेंद्र प्रार्थी, दर्पण कपूर, समरपाल सिंह, राजकुमार गुंबर, अशोक बत्रा, चर्चा बत्रा, बाबूराम अरोरा, अमन अरोरा, बीना अरोरा, सुनीता डाबर, मोनिका ढींगरा, राकेश गुंबर, श्वेता डाबर, तनु मेंहदीरत्ता, हरभजन सिंह खिंडा, मनोज छाबड़ा, जितेंद्र सिंह, हरगोविंद सिद्धू, राजेश शैली, गुरनाम राणा, हनी गुंबर, ऐश्वर्य अरोरा, मनोज झाम एवं त्रिलोक अरोरा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में अनिल बत्रा, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश छाबड़ा, कुमाऊं सोशल मीडिया प्रभारी सुनील ग्रोवर, कुमाऊं संगठन मंत्री विजय अरोड़ा, कुमाऊं महिला अध्यक्ष सोनिया सुनेजा, जिला उपाध्यक्ष सुमित गुंबर, नगर अध्यक्ष जतिन ग्रोवर, महामंत्री हरीश बत्रा, कोषाध्यक्ष अतुल अरोड़ा, महिला पंजाबी सभा अध्यक्ष आरती डाबर, महामंत्री पूजा बत्रा एवं कोषाध्यक्ष दीप्ति ग्रोवर को जिम्मेदारी दी गई।

पदाधिकारियों ने समाज की एकजुटता, युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और सामाजिक हित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव मनोज वाधवा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *