अंडर-14 कबड्डी में अनुराग और जसवीर ने जीता स्वर्ण पदक

खटीमा। खेल महाकुंभ के तहत चेतन वन स्टेडियम चकरपुर में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय अंडर-14 बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में शहीद हरि किशन शिक्षण संस्थान, अशोक फार्म के खिलाड़ियों अनुराग और जसवीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

14 सितंबर को आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 बालक वर्ग कबड्डी में अनुराग और जसवीर ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

खिलाड़ियों को कोच एवं खेल शिक्षक सतेन्द्र थपलियाल ने प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, अनुशासन और प्रशिक्षक के मार्गदर्शन को दिया।

दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर अध्यापक मोहित, रोहित साहनी, अंकित, खेल शिक्षक सतेन्द्र थपलियाल एवं नीलम दानू ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने कहा कि अनुराग और जसवीर की उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
संवाददाता.उत्तम कुमार न्यूज लाइव पूर्वांचल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *