भारत-नेपाल सीमा पर एएसपी की पैदल गश्त, पिलर-35 तक सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पीलीभीत।हजारा। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक, पीलीभीत ने एसएसबी एवं थाना हजारा पुलिस टीम के साथ सीमा क्षेत्र में पैदल गश्त की। संयुक्त गश्त के दौरान अधिकारियों ने सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए जवानों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।अपर पुलिस अधीक्षक ने सहायक कमांडेंट एसएसबी सुश्री पूनम मीना एवं थाना हजारा पुलिस टीम के साथ भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया और पिलर संख्या-35 तक पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान सीमा क्षेत्र में तैनात पुलिस एवं एसएसबी जवानों से सुरक्षा संबंधी जानकारी भी ली गई।अधिकारियों ने सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों पर विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।पैदल गश्त के दौरान पुलिस और एसएसबी के बीच बेहतर समन्वय एवं आपसी तालमेल पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने जवानों को निर्देशित किया कि सीमा क्षेत्र में होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए और सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।अधिकारियों ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए पुलिस और एसएसबी की संयुक्त गश्त एवं निगरानी लगातार जारी रहेगी। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवानों को सतर्क और सजग रहने के निर्देश दिए गए हैं।

न्यूज लाइव पूर्वांचल / संवाददाता-अरविंद कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *