खटीमा। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सफाई अभियान चलाने के साथ ही विद्यालयों, अस्पतालों, आश्रमों और अनाथालय में फल-मिष्ठान एवं आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
सतीश मौर्य और मंडल अध्यक्ष सोमनाथ मौर्य के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। वहीं जमौर, बंडिया, भगचुरी, मझोला और रघुलिया के प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को फल एवं मिष्ठान वितरित किया गया।
इसके अलावा राम अवतार क्लिनिक नौसर, सरकारी अस्पताल खटीमा, कुष्ठ आश्रम, प्रयाग आश्रम और अनाथालय नौगवां ठग्गू में भी फल वितरण किया गया।
तारा बाल संस्थान, मुंडेली में ग्राम प्रधान सोमनाथ मौर्य और सतीश मौर्य ने बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान बच्चों को फल, कॉपी-पेन और अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की गई तथा भोजन की भी व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सोमनाथ मौर्य और सतीश मौर्य ने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंद लोगों के बीच आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर दीपक मौर्य, अनुराग सिंह, मनीष पटेल, शिव कुमार गौतम, सार्थक पटेल, विशाल पटेल और अंबुज चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
खटीमा / न्यूज़ लाइव पूर्वांचल / संवाददाता-उत्तम कुमार