पीलीभीत। बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा सेतु अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी बरखेड़ा लियाकत अली ने की, जबकि संचालन प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रुद्रपाल गंगवार ने किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया।मुख्य अतिथि विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो पात्र लोग किसी कारणवश अभी तक सरकारी योजनाओं से वंचित रह गए हैं, उन्हें अभियान के माध्यम से योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और किसी भी जरूरतमंद को जानकारी या प्रक्रिया के अभाव में सरकारी सुविधा से वंचित न रहना पड़े। सेवा सेतु अभियान इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।इस अवसर पर बरखेड़ा मंडल प्रभारी हर्षित चौधरी, जिला मंत्री अमित कुशवाहा, जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर, एडीओ कृषि राजेश सिंह, पशुपालन विभाग से हरिपाल सिंह, ग्राम प्रधान पिपरिया अमित गुप्ता, उमा मिश्रा, रोहित राणा, रूप लाल, दयाशंकर राजपूत, मुन्नी देवी, सीडीपीओ मूर्ति देवी, दिनेश सिंह, पूजा गंगवार, शांति स्वरूप शर्मा, अभिषेक गंगवार, सीमा ठाकुर, छोटेलाल मौर्य, कमलेश राजपूत, लालता प्रसाद लोधी, टीकाराम वर्मा, शेर सिंह राठौर, अमित गुर्जर, राजेश गंगवार, फतेहबहादुर, राजेश वर्मा, सूरज देव और झांझन लाल समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।