एसडीएम प्रमेश कुमार ने परशुरामपुर गौशाला का किया औचक निरीक्षण

पीलीभीत।कलीनगर। जनपद पीलीभीत की तहसील कलीनगर के उपजिलाधिकारी प्रमेश कुमार ने सोमवार को क्षेत्र के ग्राम पंचायत परशुरामपुर स्थित अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल (गौशाला) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप गौशाला में दी जा रही सुविधाओं, गौवंशों के रखरखाव, चारे, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं का गहनता से जायजा लिया।

एसडीएम प्रमेश कुमार ने गौशाला परिसर में घूमकर एक-एक व्यवस्था की बारीकी से जांच की। उन्होंने मौके पर मौजूद केयरटेकर व संबंधित पंचायत कर्मचारियों से संरक्षित गौवंशों की कुल संख्या, बीमार पशुओं के उपचार और उनके खान-पान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि गौवंशों की देखभाल में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि गौवंशों को पर्याप्त मात्रा में सूखा व हरा चारा दिया जाए तथा शुद्ध पेयजल के लिए चरनियों की नियमित सफाई कराई जाए। बीमार या चोटिल गौवंशों के तत्काल उपचार के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी को नियमित रूप से गौशाला का दौरा करने और टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही गौशाला परिसर में गोबर व जलभराव न होने देने, स्वच्छता बनाए रखने और रात के समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। बढ़ती ठंड और मौसम को ध्यान में रखते हुए छाया व तिरपाल का पर्याप्त प्रबंध करने की बात भी कही गई।एसडीएम प्रमेश कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि गौवंश संरक्षण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यदि किसी भी स्तर पर चारे, पानी या स्वास्थ्य सुविधाओं में ढिलाई पाई गई या शिकायत मिली, तो संबंधित ग्राम विकास अधिकारी व पंचायत सचिव के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *