खटीमा। जापान के नगोया में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में 90 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर लौटे चकरपुर महतगांव निवासी मुक्केबाज कपिल पोखरिया का रविवार को घर पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। पहेनियां टोल प्लाजा पर एकत्रित ग्रामीणो और समर्थक कपिल के स्वागत किया। यहां फूल मालाओं और पुष्पगुच्छ से उनका स्वागत किया तथा आतिशबाजी कर खुशी जताई।
कपिल पोखरिया एशियन गेम्स के सेमीफाइनल मुकाबले में उज्बेकिस्तान के मुक्केबाज हबीबुल्ला से 4-1 से पराजित हुए थे, जिसके बाद उन्हें कांस्य पदक मिला। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पहेनियां टोल प्लाजा पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कपिल को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। इसके बाद ग्रामीणों और समर्थकों ने वाहनों के काफिले के साथ स्वागत जुलूस निकाला। जुलूस मुख्य चौक पहुंचा, जहां युवाओं ने आतिशबाजी कर कपिल का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद जुलूस चकरपुर महतगांव पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने नारेबाजी और मिष्ठान वितरण कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर एडवोकेट राकेश बिष्ट, किशन चंद (कुक्कू), अजय सिंह (अज्जू), चकरपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश सिंह जोशी, मनोहर बिष्ट, बद्री भंडारी, जीवन पोखरिया, कमान सिंह, देव सिंह पानू, देवेंद्र पोखरिया, नंदू पोखरिया, अज्जू पोखरिया, अज्जू थापा, पवन थापा, राजेंद्र सिंह पोखरिया, शैलेष पांडे, किशोर पानू, दीपू सामंत समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
: सीएम धामी से भी मिले कपिल
कांस्य पदक जीतने के बाद कपिल पोखरिया ने सोमवार को नगला तराई स्थित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी आवास पर उनसे भेंट की। मुख्यमंत्री ने कपिल को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता ने उत्तराखंड के साथ पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कपिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी देश और प्रदेश का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई।
संवाददाता.उत्तम कुमार। न्यूज लाइव पूर्वांचल