पीलीभीत। एकल अभियान के अंतर्गत एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन की महत्वपूर्ण बैठक उत्तराखंड संभाग के अंचल खटीमा के संच मेलाघाट अंतर्गत इंडो-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम गभिया सहराई, पोस्ट नवजलिया, जिला पीलीभीत में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता शिव कुमार गाइन ने की। ॐ के उच्चारण के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया।बैठक में आगामी 13 अक्टूबर को ग्राम गभिया में प्रस्तावित सिलाई एवं कंप्यूटर सेंटर के उद्घाटन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। सेंटर का संचालन व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से हो,इसके लिए समिति का गठन भी किया गया। सर्वसम्मति से संजय तिवारी,अजय वैध, राम नारायण और विमल गोलदार को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं शिव कुमार गाइन को अध्यक्ष,रमाशंकर को उपाध्यक्ष,असीम मृधा को सचिव तथा राम जीवन को सीटीएल अध्यक्ष बनाया गया।समिति में जयवीर सिंह, निखिल, देवा माली,सुभाष सिकदर और बृजेन को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने सेंटर के सफल संचालन और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ पहुंचाने के लिए सहयोग का संकल्प लिया।इस अवसर पर जोनल कोऑर्डिनेटर राहुल शर्मा, स्टेट कोऑर्डिनेटर अवनीश तिवारी तथा गतिविधि प्रशिक्षक पी-4 एवं पी-5 अरविंद कन्नौजिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।