एम.एल.ए. विंटर कप सीजन-5 का 10 अक्टूबर को होगा शुभारंभ

पीलीभीत।पूरनपुर। नगर में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित एम.एल.ए. विंटर कप 2026 सीजन-5 का शुभारंभ 10 अक्टूबर को किया जाएगा। क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह शनिवार को दोपहर 3 बजे असम रोड स्थित श्री चैतन्य देवो स्कूल के पुराने मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल मैदान में आयोजित होगा।आयोजकों की ओर से जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष पीलीभीत गोकुल प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं पूरनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता तथा पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

एम.एल.ए. विंटर कप के पांचवें सीजन को लेकर खेल प्रेमियों और क्रिकेट खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय एवं क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। आयोजन को लेकर मैदान और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।आयोजकों ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और नगरवासियों से उद्घाटन समारोह में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। समारोह में मनराज मंडोर और विनीत ऋतुराज पासवान सहित आयोजन से जुड़े अन्य लोग भी मौजूद रहेंगे।

संवाददाता-अरविंद कमार न्यूज़ लाइव पूर्वांचल

Mo-7454987858

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *