स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, बरखेड़ा में बनी चुनावी

पीलीभीत।बरखेड़ा। आगामी बरेली-मुरादाबाद स्नातक चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बरखेड़ा ब्लॉक सभागार में विधानसभा बरखेड़ा की संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरी सिंह ढिल्लों को विजयी बनाने के लिए चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद आगामी स्नातक चुनाव को लेकर विधानसभा क्षेत्र में संगठन की भूमिका, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और चुनावी तैयारियों पर विचार-विमर्श हुआ।बैठक में कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव को लेकर संगठनात्मक स्तर पर व्यापक तैयारी की जा रही है और कार्यकर्ताओं को बूथ एवं क्षेत्रवार जिम्मेदारियों के साथ सक्रिय भूमिका निभानी होगी।बैठक में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, जिला मंत्री एवं बरखेड़ा विधानसभा शिक्षक स्नातक चुनाव संयोजक अमित कुशवाहा, जिला मंत्री नागेन्द्र प्रताप सिंह, जिला आईटी संयोजक हरिओम शर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर, बरखेड़ा मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल कश्यप, गजरौला मंडल अध्यक्ष कपिल सिंह, न्यूरिया मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत, मरौरी मंडल अध्यक्ष महेश राजपूत, शेर सिंह राठौर, हरिप्रसाद वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता-अरविंद कमार न्यूज़ लाइव पूर्वांचल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *