लखटीमा। नगर पालिका परिषद खटीमा के वार्ड नंबर 16 में दो नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने किया। सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
लोकार्पण के दौरान पहली सड़क कैलाश जोशी के आवास से भूपाल सिंह कार्की के आवास तक, जबकि दूसरी सड़क जितेंद्र सिंह के आवास से रामचंद्र के आवास तक बनाई गई है। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों और आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना तथा नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना पालिका का उद्देश्य है। उन्होंने विकास कार्यों में क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील भी की।
सड़क निर्माण के लिए क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान सभासद निशा देवी, विजय, नवीन बोरा, जितेंद्र सिंह, ललित वर्मा, गजेंद्र पोखरिया, भावना देवी, मीना जोशी, कौशल्या जोशी, कलावती देवी, माधवी चंद, मानसिंह, नीतू अधिकारी, भोपाल सिंह, प्रभा बिष्ट, रेखा चौहान, मुन्नी देवी, कैलाश जोशी सहित अनेक क्षेत्रवासी मौजूद रहे।