खटीमा ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने संगठनात्मक मजबूती को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद कुमार को नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशों के तहत अरविंद कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति को नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।अरविंद कुमार की नियुक्ति पर समर्थकों ने विश्वास जताया कि उनके राजनीतिक अनुभव के आधार पर क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी। वहीं, आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर भी जोर रहेगा। इस अवसर पर खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, अरविंद कुमार ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। पूर्व कंचनपुरी समिति अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जसविंदर सिंह बाजवा, नासिर खान, नरेंद्र आर्य, रोहित शर्मा, मान सिंह, उमेश प्रजापति, अराफात अंसारी और ताहिर सिद्दीकी सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अरविंद कुमार के निज आवास पर पहुंचे और उन्हें बधाई दी।