ऊधम सिंह नगर, देहरादून और चम्पावत में विकसित होंगे छठ पूजा स्थल
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित 14वें दीपावली मेले में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में 20 नए छठ घाट बनाने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने बताया कि ऊधम सिंह नगर के काशीपुर, जसपुर, रुद्रपुर, बाजपुर, गदरपुर, सितारगंज, खटीमा और किच्छा सहित विभिन्न स्थानों पर छठ घाट बनाए जाएंगे। इसके अलावा देहरादून के प्रेमनगर में टोंस नदी, विकासनगर के बाढ़वाला में यमुना नदी और चम्पावत के बनबसा में भी छठ पूजा स्थल विकसित किए जाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के पुनरुत्थान, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटन विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। केदारखंड की तर्ज पर मानसखंड के पौराणिक मंदिरों का विकास किया जा रहा है। हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा कॉरिडोर और मां शारदा के तट पर शारदा कॉरिडोर का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा राज्य मंत्री गंभीर सिंह धामी, मोहनी पोखरिया, किशन सिंह, संतोष गौरव, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, रमेश जोशी, अमित कुमार पांडेय, हिमांशु बिष्ट और जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टरअरविन्द कुमार न्यूज लाइव पूर्वांचल
मो-7454987858