मुस्तफाबाद गांव की ओर बढ़ने पर ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा, दहशत में ग्रामीण
पीलीभीत/कलीनगर। तहसील कलीनगर क्षेत्र के मुस्तफाबाद और मैनाकोट में हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। मंगलवार रात हाथियों के झुंड ने मैनाकोट क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने मैनाकोट पुलिस चौकी के पीछे स्थित राजा जी रिसोर्ट की फेंसिंग तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों की चहलकदमी से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई!जानकारी के अनुसार, थाना माधोटांडा क्षेत्र की मैनाकोट पुलिस चौकी के पीछे से गुजरता हुआ हाथियों का झुंड राजा जी रिसोर्ट तक पहुंच गया। जहां हाथियों के झुंड ने पुलिस चौकी के पीछे स्थित राजाजी रिसोर्ट के फेसिंग को तोड़ दिया। इसके बाद हाथियों का झुंड मुस्तफाबाद गांव की ओर बढ़ने लगा। हाथियों को आबादी की तरफ आता देख ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद हाथियों का झुंड गांव में प्रवेश करने के बजाय वापस जंगल की ओर लौट गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हाथियों की लगातार आवाजाही से जान-माल का खतरा बना हुआ है। हाथियों के आबादी के नजदीक पहुंचने से किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी हुई है।ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने और आबादी क्षेत्र की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
संवाददाता–अरविंद कुमार न्यूज लाइव पूर्वांचल
मो-7454987858