खटीमा में उत्तराखंड क्रांति दल के नए जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन

खटीमा। उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) की जिला इकाई ने खटीमा में अपने नए कार्यालय का शुभारंभ कर दिया है। कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिग्गज जननायक काशी सिंह ऐरी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।

जनभावनाओं के अनुरूप काम करने का संकल्प:
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल राज्य की अस्मिता और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संगठन की मूल विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएँ। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और उत्तराखंड को उसके वास्तविक स्वरूप में विकसित करना है।

संगठन को मजबूत बनाने पर जोर;
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने आगामी समय में संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर राज्य के विकास और आम जनमानस की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।

ये रहे मौजूद:
इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद उत्तराखंडी, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी, उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष शिव शंकर भाटिया, केंद्रीय उपाध्यक्ष जगत सिंह मेहता, केंद्रीय संगठन मंत्री कैलाश भट्ट, जिला महामंत्री संतोष मल्होत्रा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष शिवलाल रस्तोगी, राज्य निर्माण सेनानी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जोध सिंह मनोला शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त शहाबुद्दीन अंसारी, धन बहादुर चंद, पार्वती विश्वास, धीरज गहतोड़ी, रोहित भट्ट, दुर्गा सिंह सामंत और सरदार दर्शन सिंह कामरेड सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *