गोस्वामी मॉम्सप्राइड स्कूल में सहजन पौधों का भंडारा आयोजित, 100 छात्र-छात्राओं और स्टाफ को बांटे गए पौधे

पीलीभीत। पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पीलीभीत रेंज के मरौरी सैक्शन के अंतर्गत एक सराहनीय पहल की गई है। गोस्वामी मॉम्सप्राइड स्कूल, पीलीभीत में 14 जुलाई 2026 को ‘सहजन पौधों के भंडारे’ का भव्य आयोजन किया गया।

इस विशेष अभियान के तहत स्कूल के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षण स्टाफ को सहजन (ड्रमस्टिक) के पौधों का निशुल्क वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारियों और स्कूल प्रशासन ने बच्चों को सहजन के औषधीय गुणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को बताया गया कि सहजन में प्रचुर मात्रा में विटामिन, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है, जो कुपोषण से लड़ने में बेहद मददगार है। इसके साथ ही वितरित किए गए पौधों को बच्चे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में रोपेंगे, जिससे न सिर्फ हरियाली बढ़ेगी बल्कि आने वाले समय में उन्हें शुद्ध हवा और उत्तम स्वास्थ्य भी मिलेगा।पौधों का भंडारा शुरू होते ही बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिला। हर छात्र ने पूरी जिम्मेदारी के साथ पौधे को बड़ा करने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया। स्कूल स्टाफ ने भी वन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में बचपन से ही प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना पैदा होती है। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और वन विभाग के कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *