यूकेडी ने कसी अनुशासन की लगाम, महामंत्री हटाए; 2027 चुनाव के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

???? न्यूज लाइव पूर्वांचल | खटीमा। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने संगठन में अनुशासन को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए खटीमा जिला महामंत्री संतोष मलहोत्रा को पद से पदमुक्त कर दिया है। जिला अध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद उत्तराखंडी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, बैठक में अनुपस्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों से दूरी और अनुशासनहीनता संबंधी शिकायतों पर विचार के बाद जिला कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया।

इसी के साथ यूकेडी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए 18 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक इच्छुक दावेदारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। पार्टी ने कहा है कि सक्रिय, योग्य और जनहित के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर प्रत्याशी चुना जाएगा।

इस क्रम में रोहित भट्ट ने खटीमा विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी बनने के लिए अपना आवेदन भी प्रस्तुत किया है। बैठक में शिवलाल रस्तोगी, कैलाश भट्ट, हरीश फुलेरा, चंचल सिंह खनका, सोनी यादव, उषा चौहान, शुभम सागर, अमन आर्य, जीवन चंद्र भट्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#NewsLivePurvanchal #खटीमा #UKD #उत्तराखंडक्रांतिदल #Khateema #Uttarakhand #2027विधानसभाचुनाव #Election2027 #राजनीति #उत्तराखंड_राजनीति #BreakingNews #HindiNews #HarendraPrasadUttarakhandi #RoHitBhatt #PoliticalNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *