कांग्रेस को झटका, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर भाजपा में शामिल

न्यूज लाइव पूर्वांचल | खटीमा। कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर ने अपने पति राजू सोनकर के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा की विचारधारा पर कार्य करने वाली पार्टी है तथा नए सदस्यों से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

भाजपा में शामिल होने के बाद रेखा सोनकर ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई हैं। उन्होंने संगठन की जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में रविस भटनागर, बलदेव सिंह उर्फ बिल्ला,सोमनाथ मौर्य, गुरसेवक खैरा,रोशन सिंह, जगरुक सिंह उर्फ जग्गी आदि पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *