युवा नेता अमन अरोड़ा कांग्रेस में शामिल, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में ली सदस्यता

न्यूज लाइव पूर्वांचल । खटीमा। उत्तराखंड की राजनीति में शनिवार को खटीमा के युवा नेता अमन अरोड़ा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए। देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस की विधिवत सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कैंपेन कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा तथा पीसीसी सदस्य उमेश सिंह राठौर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद अमन अरोड़ा ने कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों को पूरी निष्ठा के साथ जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं का कांग्रेस से जुड़ना संगठन के लिए सकारात्मक संकेत है और इससे पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *