संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी और डीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं, तहसील परिसर में किया वृक्षारोपण

पीलीभीत/पूरनपुर! शनिवार को तहसील पूरनपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव और जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने खुद उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं और शिकायतों को बेहद गंभीरता से सुना।जनसुनवाई के दौरान एसपी और डीएम ने प्राप्त हुए प्रार्थना पत्रों की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जनता की हर समस्या का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समाधान दिवस में आए भूमि-विवाद से जुड़े मामलों को लेकर एसपी और डीएम ने विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करेगी और पूरी तरह से निष्पक्ष व न्यायोचित तरीके से मामलों का निस्तारण करेगी जनसुनवाई का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव और जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। दोनों उच्चाधिकारियों ने तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया और वहां मौजूद लोगों व अधिकारियों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण करने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी,क्षेत्राधिकारी,तहसीलदार समेत विभिन्न विभागों के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *