मारपीट और गैर इरादतन हत्या का नामजद आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल

पीलीभीत। अपराधियों और वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दियोरिया कलां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मारपीट और गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।मामला ग्राम पकड़िया बिन्दुआ का है। पीड़ित दिनेश कुमार पुत्र जोरावर ने दियोरिया कलां पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 17 जुलाई को गांव के ही गौरव कुमार पुत्र लालता प्रसाद ने उनके चचेरे भाई राजेश कुमार उर्फ राजेश दास के साथ गाली-गलौज करते हुए गंभीर मारपीट की थी। हमले में गंभीर रूप से घायल राजेश की इलाज के दौरान 19 जुलाई को मौत हो गई थी।घटना के बाद पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए 21 जुलाई को वांछित अभियुक्त गौरव को मकरन्दापुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *