दियोरिया कलां पुलिस ने बुहिता चौराहे से दबोचा, लंबे समय से था वांछित
पीलीभीत। थाना दियोरिया कलां क्षेत्र में युवती को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, ग्राम जादौपुर पट्टी निवासी रामचन्द्र लाल ने 4 जुलाई 2026 को थाना दियोरिया कलां में सूचना दी थी कि महेश पाल पुत्र हेतराम ने उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया। आरोप है कि प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर युवती ने आत्महत्या कर ली।सूचना के आधार पर थाना दियोरिया कलां पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 27 जुलाई 2026 को थाना दियोरिया कलां पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियोग में वांछित आरोपी महेश पाल पुत्र हेतराम, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरिया मंडन, थाना बरखेड़ा, जनपद पीलीभीत को बुहिता चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।