पीलीभीत/अमरिया। थाना अमरिया पुलिस ने नहर में डूबने की झूठी कहानी रचकर गिरफ्तारी से बचने की साजिश का खुलासा करते हुए आरोपी आकाश उर्फ ओमशंकर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 15 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने के मामले में पहले से मुकदमा दर्ज है।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस को गुमराह करने और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए नहर में कूदने का झूठा ड्रामा रचा था। वह हुलिया बदलकर रुद्रपुर में नौकरी कर रहा था। सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे अमरिया के रामलीला मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में साजिश का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।