पीलीभीत। जहानाबाद थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा दिए गए गंभीर प्रार्थना पत्र के बाद पुलिस हरकत में आ गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी अमर कुमार ने आरोपी को चौकी बुलाकर पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी है।महिला ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि नाबालिग से जुड़े एक मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि आरोपी अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचा, अभद्र व्यवहार किया और मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया। विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।पीड़िता का कहना है कि आरोपी के डर से उसका परिवार दहशत में है। कई बार शिकायत करने के बावजूद लगातार उत्पीड़न किया जा रहा था, जिसके बाद उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की शिकायत मिलते ही चौकी प्रभारी अमर कुमार ने आरोपी को चौकी बुलाकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूरी कार्रवाई प्राप्त शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर नियमानुसार की गई है तथा मामले में आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।थाना पुलिस के अनुसार महिला द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के हैं। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और पीड़ित पक्ष को सुरक्षा प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है। किसी भी शिकायत पर निष्पक्ष और कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।